ज्यातिष शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, मुख्य द्वार पर समय सही रंग को चुनना बहुत जरूरी होता है।
मुख्य द्वार पर इन रंगों को करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। साथ ही, सभी बुरी शक्तियां दूर हो सकती हैं।
हरे रंग को समृद्धि, खुशी, ऊर्जा और प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस रंग को घर के मुख्य द्वार पर करने से सुख-शांति बनी रहती है।
लाल रंग को शक्ति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग करना शुभ हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नीला रंग सौभाग्य, शांति और मानसिक तनाव को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस करने से खुशहाली बनी रहती है।
पीला रंग सूर्य की ऊर्जा और पॉजिटिव एनर्जी को दर्शाता है। इसलिए, इस रंग को घर के मुख्य द्वार पर करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
सफेद रंग को शुद्धता, पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे घर के मुख्य द्वार पर करने से परिवार के लोगों में एक-दूसरे के लिए प्रेम की भावना बनी रहती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com