हिंदू धर्म में पूजा के दौरान कुमकुम का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पूजा करते समय पूजा थाली में किस रंग का कुमकुम रखें। आइए जानते हैं
पूजा के दौरान कुमकुम का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सही रंग के कुमकुम को इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मक्ता बनी रहती है।
मान्यताओं के अनुसार, लाल कुमकुम देवी दुर्गा और लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए, इसे पूजा के दौरान इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना गया है।
लाल कुमकुम के अलावा पीले रंग के कुमकुम का इस्तेमाल करना भी शुभ होता है, क्योंकि यह भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है।
पूजा की थाली में लाल कुमकुम को रखने से धन और व्यापार में वृद्धि होती है। साथ ही, इससे सकारात्मक ऊर्जा भी आकर्षित हो सकती है।
माना जाता है कि पूजा की थाली को उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में रखने से पूजा का प्रभाव और बढ़ सकता है।
धार्मिक मान्यातओं के अनुसार, कुमकुम हमेशा शुद्ध और ताजा होना चाहिए। इसके अलावा इसे पवित्र स्थान पर रखें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com