रविवार को कौन-से कपड़े नहीं पहनने चाहिए?


By Ram Janam Chauhan13, Apr 2025 05:40 AMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में कपड़ों का खास महत्व है। ऐसे में हर दिन किसी खास देवी-देवता को समर्पित होता है। इसलिए, कुछ रंगों के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए।

सूर्य देवता को समर्पित

रविवार का दिन मान्यताओं के अनुसार, हिन्दू धर्म में सूर्य देवता को समर्पित है। ऐसे में इस दिन कुछ खास रंग के वस्त्रों को धारण करने से बचना चाहिए ।

किस रंग से बचे

रविवार के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र को धारण नहीं करें, क्योंकि काला रंग शनि ग्रह से जुड़ा है, जो सूर्य ग्रह के अनुकूल नहीं माना जाता है।

भूरा वस्त्र ना पहने

रविवार के दिन काले रंग का वस्त्र पहनने के अलावा भूरे रंग का वस्त्र भी धारण नहीं करना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है।

जीवन में आती है परेशानी

अगर आप रविवार के दिन काला या भूरे रंग का वस्त्र धारण करते हैं, तो इससे आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

किस रंग के वस्त्र पहनें

रविवार के दिन लाल, केसरिया या किसी भी सुनहरे रंग के वस्त्र को धारण करना शुभ होता है। साथ ही, सूर्य देव की कृपा भी बनी रहती है।

मन रहता है शांत

अगर आप रविवार के दिन लाल या केसरिया रंग के वस्त्र को धारण करते हैं, तो इससे मन शांत और ऊर्जावान महसूस हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रात में सोने से पहले नहाने पर किन ग्रहों पर असर पड़ता है?