दुनिया में भिन्न-भिन्न प्रकार के लोग पाए जाते हैं। कुछ लोग हाइट में लंबे होते हैं, तो वहीं कुछ लोगों की हाइट काफी कम होती है। पूरी दुनिया में टोटल 195 देश हैं। इनमें से कुछ लोगों में अलग विशेषताएं होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज हम इस लेख के जरिए आपको दुनिया के किस देश में सबसे छोटे लोग रहते हैं, उसके बारे में बताएंगे।
इस देश के लोगों को देखने के बाद ऐसा लगेगा कि यहां केवल बौने लोग ही रहते हैं। इस देश का नाम तिमोर-लेस्ते है, जिसे पूर्वी तिमोर के नाम से भी जाना जाता है।
बात अगर दुनिया के सबसे छोटे पुरुष की करें, तो वो ईरान से हैं। वहीं, दुनिया की सबसे छोटी महिला भारत से है। लेकिन बात अगर एवरेज लोगों की करें, तो इस लिस्ट में तिमोर-लेस्ते का नाम है।
श्रीलंका की तरह ही तिमोर लेस्ते भी एक द्वीप देश है। इस देश के लोगों का औसत हाइट 5 फुट 1 इंच के आसपास होती है।
इनसाइडर की रिपोर्ट की मानें तो तिमोर लेस्ते के पुरुषों की औसत ऊंचाई 159.79 सेंटीमीटर है। वहीं महिलाओं की औसत ऊंचाई 151.15 सेंटीमीटर है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लाओस देश का नाम है। इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, यहां के लोगों की औसत लंबाई 5 फीट 1.37 इंच है।
इस देश में होते हैं सबसे छोटे लोग। इसी तरह की ट्रेंडिंग खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ