मीठी या नमकीन: कौन सा दही सेहत के लिए बेहतर है?


By Ram Janam Chauhan27, Nov 2024 05:11 PMnaidunia.com

सर्दियों में दही खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अक्सर लोग सोचते हैं कि मीठी या नमकीन दही कौन-सी है सबसे बेहतर?

कैसे बनाएं मीठी दही

मीठी दही बनाने के लिए चीनी, शहद या गुड़ मिला सकते हैं। मीठा स्वाद होने की वजह से बच्चे इसे खासतौर पर खाना पंसद करते हैं।

मीठी दही खाने के फायदे

मीठी दही खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है, जिससे काम करने के दौरान थकान महसूस नहीं होती है। साथ ही, इससे तनाव करने में मदद मिलती है।

मीठी दही खाने के नुकसान

ज्यादा मीठी दही खाने से वजन बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज होने की संभावना बढ़ती है। इसके अलावा इससे दांतों पर बुरा पड़ता है।

कैसे बनाएं नमकीन दही

नमकीन दही खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसे बनाने के लिए दही में सेंधा नमक, काला नमक, जीरा और काली मिर्च को मिक्स कर सकते हैं।

नमकीन दही खाने के फायदे

इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत, पेट में गैस, अपच की समस्या में मददगार है। साथ ही, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस करने में मदद मिलती है।

नमकीन दही खाने के नुकसान

नमकीन दही का सेवन करने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने, शरीर में पानी की कमी और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता हैं।

कौन है बेहतर?

अगर आप कमजोरी महसूस करते हैं, शरीर को एनर्जी देने के लिए मीठी बेस्ट है। जबकि आप पाचन या पेट संबंधी बीमीरियों से छुटकारा पाने चाहते हैं, तो नमकीन दही का सेवन करें।

मीठी दही और नमकीन दही को अपनी सेहत के जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Pine Nuts :चिलगोजा खाने से मिलते हैं 5 फायदे