देवी लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। ऐसे में अगर आप लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करना चाहते हैं, तो इस दिन करना लाभदायक हो सकता है।
यह एक मंत्र है, जिसे मां लक्ष्मी के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए जाप करते हैं। इसके जाप से मन को आत्मिक शांति भी मिलती है।
अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ऐसे में लक्ष्मी बीज मंत्र ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का जाप करना शुभ फल दे सकता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप 108 बार करना लाभदायक है। सात ही, इससे आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है।
लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ है, क्योंकि यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए समर्पित है।
इस मंत्र का जाप करने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान करे, इसके बाद मां लक्ष्मी की फोटो या मूर्ती के सामने दीपक जलाएं, कमल के फूल और अक्षत अर्पित कर मंत्र का जाप करे।
अगर आप हर शुक्रवार के दिन लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपके घर में सुख-शांति, धन लाभ और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com