काली मिर्च को मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं, काली मिर्च का टोटका किस दिन करना शुभ हो सकता है-
काली मिर्च के टोटके व्यापार, घर में नकारात्मक ऊर्जा सहित कई अन्य समस्याओं से मुक्ति के लिए कर सकते हैं।
माना जाता है कि काली मिर्च के टोटके को शनिवार के दिन करना शुभ हो सकता है। साथ ही, इससे शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आपके घर पर या व्यापार में किसी की बुरी नजर लग गई है, तो ऐसे में शनिवार के दिन 7 काली मिर्च को सिर के ऊपर 7 बार घुमाएं और जला दें।
कई बार मेहनत करने के बावजूद घर में पैसों की तंगी हो सकती है। ऐसा किसी नकारात्मक शक्ति के कारण हो सकता है। ऐसे में काली मिर्च को घर के मुख्य पर रखें और पैर से दबाकर बाहर फेंक दें।
अगर आपके जीवन पर शनि की साढ़ेसाती या शनि दोष चल रहा है, तो ऐसे में काली मिर्च को सिर के ऊपर 7 बार घुमाकर बहते हुए पानी में बहा दें।
इन उपायों को करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। साथ ही, सभी नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com