विष्णु बीज मंत्र का जाप कब करना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan29, Mar 2025 05:00 PMnaidunia.com

अगर आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ऐसे में इस दिन विष्णु बीज मंत्र का जाप करना लाभदायक हो सकता है।

क्या है विष्णु बीज मंत्र?

विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना इस दिन शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

किस समय जाप करें?

भगवान विष्णु के बीज मंत्र को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करेने के बाद जाप करना शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न हो सकते हैं।

किस दिन जाप करें?

विष्णु बीज मंत्र का जाप गुरुवार के दिन करना शुभ फल दे सकता है, क्योंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

शांत मन से जाप करे

विष्णु बीज मंत्र का जाप करने से पहले मन शांत करे। इसके बाद जाप करें, ताकि इस मंत्र का प्रभाव और बढ़ सके।

पूरी होती हैं इच्छाएं

अगर आप हर गुरुवार के दिन विष्णु बीज मंत्र का जाप करते हैं, तो इसे आपके जीवन की अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

पीले वस्त्र धारण करे

गुरुवार के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण कर मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नवरात्र में करें लौंग के उपाय, दूर होंगी बाधाएं