हिंदू धर्म में नाखून काटने का दिन भी निश्चित होता है। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों में नाखून काटने से तरक्की की राह खुल जाती है।
ऐसे में नाखून काटने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिसके बारे में जानना बेहद ही जरूरी है। आइए इसके नियम के बारे में जानते हैं।
धार्मिक और ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ढलने के बाद यानी रात में कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।
सोमवार का दिन नाखून काटने के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से तमोगुण से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति आती है।
मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है उस दिन नाखून काटने की मनाही होती है, ऐसे में मंगलवार को हमें नेल कट करने से बचना चाहिए।
बुधवार का दिन भी नाखून काटने के लिए शुभ होता है इस दिन नाखून काटने से आपको किसी तरह के ग्रह-गोचर से परेशानी नहीं होती है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है उस दिन नाखून काटने से घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित होता है। यह दिन नाखून काटने के लिए सबसे शुभ माना गया है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं।