खाटू श्याम की पूजा किस दिन की जाती है?


By Ram Janam Chauhan19, Feb 2025 03:36 PMnaidunia.com

खाटू श्याम की पूजा करने से आपके जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं, खाटू श्याम की पूजा किस दिन की जाती है-

कौन थे खाटू श्याम?

खाटू श्याम बर्बरीका का अवतार माने जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने इन्हें वरदान दिया कि कलयुग में लोग इनकी पूजा खाटू श्याम के रूप में करेंगे।

भजन और कृतन करने का महत्व

भगवान खाटू श्याम की पूजा करने के दौरान अगर आप भजन और कृतन करते हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।

किस दिन करें खाटू श्याम की पूजा?

खाटू श्याम की पूजा करने के लिए हर महीने की एकादशी सबसे शुभ मानी जाती है। ऐसे में अगर आप इस दिन पूजा करते हैं, तो आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

खाटू श्याम की पूजा कैसे करें?

खाटू श्याम की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी स्नान कर, साफ कपड़े धारण करें, मूर्ति या तस्वीर की पूजा करें और इसके बाद फूल, इत्र और प्रसाद अर्पित कर सकते हैं।

किस मंत्र का जाप करें?

अगर आप भगवान खाटू श्याम की पूजा कर रहे हैं, तो ऐसे में ॐ श्री श्यामाय नमः मंत्र का जाप करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके जीवन में चल रहे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

जरूरतमंदों की मदद करें

भगवान खाटू श्याम को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें कपड़े, धन और अन्न की सहायता करना लाभदायक होता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर की गरीबी को दूर भागता है यह पौधा