नाखून काटने का शुभ दिन कौन सा होता है?


By Ayushi Singh10, Oct 2024 04:00 PMnaidunia.com

ज्योतिष में नाखून काटने के कई नियम बताए गए है, लेकिन सप्ताह में नाखून काटने का शुभ दिन भी है। आइए जानते हैं कि नाखून काटने का शुभ दिन कौन सा होता है-

माना जाता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाखून काटने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।

सोमवार का दिन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है।

बुधवार का दिन

बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित है। इस दिन नाखून काटने से धन लाभ होता है और करियर में सफलता मिलती है।

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन नाखून काटने से धन-दौलत प्राप्त होता है और कृपा भी बरसती है।

होता है लाभ

बुधवार और शुक्रवार के दिन नाखून काटने से व्यापार में लाभ होता है और कमाई भी बढ़ती है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

आती है सुख- समृद्धि

सप्ताह में इन दिनों नाखून काटने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन-दौलत में बढ़ोतरी भी होती है।

नाखून काटने का शुभ दिन यह होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दशहरे के दिन करेंगे यात्रा, खुलेंगे सफलता के द्वार