हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, तुलसी के पौधे पर मां लक्ष्मी का वास होता हैं। इसलिए, इसको पवित्र पौधा माना जाता है।
तुलसी के पास दीपक जलाने शुभ होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है, लेकिन कुछ विशेष दिन तुलसी के पास दीपक नहीं जलाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से परहेज करना चाहिए। इस दिन दीपक जलाना अशुभ होता है।
शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन तुलसी को जल और दीपक दोनों ही नहीं करना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति रविवार के दिन तुलसी के पास दीपक जलाता है, तो उसे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास रविवार के अलावा ग्रहण वाले दिनों में दीपक नहीं जलाना चाहिए। ग्रहण के दिन दीपक जलाना अशुभ होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ