सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे वास्तु दोष और नकारात्मकता हो सकती है।
आमतौर पर हर घर में पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती जलाई जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से सप्ताह में दो दिन अगरबत्ती जलाना अशुभ माना जाता है।
हफ्ते में मंगलवार और रविवार के दिन घर पर अगरबत्ती जलाना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में कंगाली आती है।
अगरबत्ती को बनाने के लिए बांस का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में बांस बहुत ही शुभ माना गया है।
हफ्ते में मंगलवार और रविवार के दिनों में बांस जलाने की शास्त्रों में मना किया गया है। इसलिए इन दिनों अगरबत्ती जलाने से बचें।
हफ्ते में मंगलवार और रविवार के दिनों में बांस जलाने की शास्त्रों में मना किया गया है। इसलिए इन दिनों अगरबत्ती जलाने से बचें।
बांस को जलाना अशुभ माना गया है ऐसा करने से वंश की हानि होती है। यही कारण है कि हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए बांस का उपयोग नहीं किया जाता है।
बांस को जलाने से पितृ दोष भी लगता है। ऐसे में यदि आप मंगलवार और रविवार को अगरबत्ती जलाते हैं तो यह नुकसानदायक हो सकता है।
हिंदू धर्म में पूजा के दौरान धूप बत्ती करना जरूरी होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आप अगरबत्ती के बजाय कपूर, दीपक आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।