वैसे तो सभी लोग अपनी पसंद के अनुसार, वेज या नॉन वेज फूड खाना पसंद करते हैं। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में इसे लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।
ज्योतिष में बताए इन नियमों का पालन करना चाहिए नहीं तो ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ता है, जिस वजह से की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे कुछ दिन बताए गए हैं, जिनमें नॉन वेज का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो ग्रहों के दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।
यह दिन श्रीराम भक्त हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन नॉन वेज का सेवन करने से हनुमान जी नाराज होते हैं और कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।
वहीं, इस दिन नॉन वेज खाने से कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है। मंगल देव ऊर्जा और साहस के स्वामी हैं। ऐसे में इस दिन नॉन वेज का सेवन करने से कार्यों में सफलता नहीं मिलती है।
जगत के पालनहार श्रीहरिविष्णु जी को गुरुवार का दिन समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन नॉन वेज का सेवन करने से विष्णु जी अप्रसन्न होते हैं और साथ ही गुरु देव भी नाराज होते हैं, जिससे आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शनिवार का दिन कर्मफल के दाता शनि देव को समर्पित होता है, इस दिन नॉन वेज का सेवन करने से शनि देव नाराज होते हैं।
शनि देव के नाराज होने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कार्यों में सफलता नहीं मिलती है।
इन दिनों में नॉन वेज के सेवन से परहेज करना चाहिए। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com