अनहेल्दी फूड्स और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग कम उम्र में डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज कई वजहों से हो सकता है, आज हम इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे-
डायबिटीज होने पर व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है। साथ ही, डायबिटीज इंसुलिन की कमी या इसके ठीक ढ़ंग से काम ना करने की वजह से हो सकता है।
इंसुलिन शरीर के पैंक्रियास में बनने वाला एक हार्मोन है, यह आमतौर पर खून में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह शरीर में इंसुलिन बनाने और इसे बेहतर ढ़ंग से काम करने में सहायता करता है। ऐसे में, विटामिन डी की कमी से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन-सी की कमी से बॉडी में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। साथ ही, इंसुलिन कम होने और इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है।
मैग्नीशियम शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन बनाने में सहायक है, लेकिन इसकी कमी के कारण टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है।
जब शरीर में इंसुलिन ठीक ढ़ंग से काम नहीं पाता, तब टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा,मोटापा और एक्सरसाइज ना करना भी इसकी वजह हो सकती हैं।
नियमित ब्लड की जांच कराएं और डायबिटीज से संबंधित किसी भी लक्षण को महसूस करें, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
इन वजहों से लोगों को डायबिटीज होता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com