वास्तु शास्त्र में मोर पंख को घर में रखना शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपको कई परेशानियों से राहत मिलती हैं।
घर में मोर पंख रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
मोर पंख से अनेक फायदे मिलते हैं, लेकिन इसे घर की सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। आइए जान लेते हैं कि मोर पंख के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मोर पंख रखने के लिए पूर्व दिशा शुभ होती है। इसलिए हमेशा इसी दिशा में मोर पंख को रखा जाता है।
पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से परिवार में चल रहे क्लेश को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा पूरे घर में सकारात्मक माहौल भी बना रहता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर की पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव को माना जाता है। इसी वजह से इस दिशा को शुभ माना जाता है।
वास्तु में यह भी कहा गया है कि अगर मोर पंख को घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाता है तो धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
धन लाभ चाहने की इच्छा रखने वाले लोगों को मोर पंख को हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होगी।