हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से धन का लाभ होता है।
वास्तु शास्त्र में विशेषकर दिशाओं के बारे में बताया गया है कि घर में किस चीज को किस दिशा में रखना चाहिए। आइए जानते है तिजोरी की सही दिशा के बारे में।
वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है क्योंकि उत्तर दिशा धन कुबेर की होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा की ओर तिजोरी रखना अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तिजोरी दक्षिण दिशा की ओर रखने से आर्थिक हानि होती है और पैसा कभी नहीं टिकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के प्रवेश द्वार वाले कमरे में भी तिजोरी को रखना अशुभ माना जाता है।
पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी को तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है। तिजोरी में सुपारी रखने से धन की बरकत होती है।