वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तस्वीरों को लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। उसी तरह घोड़े की भी तस्वीर को कुछ लोग घरों में लगाते है।
घर में सफेद घोड़े की तस्वीर को लगाना वास्तु के अनुसार, अच्छा माना जाता है, लेकिन घर में या ऑफिस जहां भी लगाएं दिशा का ध्यान रखें।
घर में किसी भी चीज को रखना से पहले वास्तु के नियमों का जान लेना चाहिए कि शुभ है या अशुभ। इसके साथ ही किस दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर में सफेद घोड़े की तस्वीर को लगा रहे है, तो पूर्व दिशा का चयन करें। पूर्व दिशा घोड़े की तस्वीर के लिए शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में तस्वीर को लगाने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि तस्वीर दरवाजे की सामने लगाएं।
अगर आप घर में सफेद घोड़े की तस्वीर लगाते है, आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घोड़े की तस्वीर घर में पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ