वास्तु शास्त्र में फोटो से संबंधित कई नियम बताए गए है,जिसके अनुसार ही घर में सही दिशा में फोटो लगानी चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में बच्चों की फोटो किस दिशा में लगानी चाहिए-
वास्तु के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा का संबंध संतान से होता है और इस दिशा में बच्चों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
माना जाता है कि इस दिशा में उनकी तस्वीर लगाने से पढ़ाई में आगे बढ़ते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर के इकलौते बेटे की तस्वीर दक्षिण दिशा की दीवार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से बेटा जल्द ही जिम्मेदार बनता है।
पूर्व दिशा में अपनी संतान की फोटो लगाने से बच्चा तेज और तेजस्वी बनता है। साथ ही, ईश्वर की कृपा सदैव उस पर बनी रहती है।
घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में बच्चों की वह फोटो लगानी चाहिए,जिसमें आप सभी बच्चे के साथ मौजूद हो। इस दिशा में फैमिली फोटो लगाना शुभ माना जाता है।
इस दिशा की ओर फैमिली फोटो लगाने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही, सभी लोगों के बीच मधुरता बनी रहती है।
घर में बच्चों की फोटो इन दिशाओं में लगानी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM