पूजा करते समय मुख किस दिशा में होना चाहिए? जानें


By Arbaaj09, Sep 2023 12:11 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु में घर की दिशाओं और धार्मिक कार्य के शुभ दिशों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

पूजा

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करना शुभ और लाभदायक माना जाता है, लेकिन लाभ तभी मिलता है जब आप पूजा के दौरान मुख को सही दिशा में रखें।

पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा करते समय मुख को पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करने पर बेहद लाभ मिलता है।

शक्ति और शौर्य

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा को शुभ इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इस दिशा को शक्ति और शौर्य का प्रतीक माना जाता है।

सुख-शांति

पूर्व दिशा की ओर में पूजा स्थल होने से घर में रहने वालों को सुख, शांति, धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

पूजा घर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पूजा का स्थान उत्तर-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा शुभ मानी जाती है।

बाथरूम के सामने मंदिर न हो

घर के अंदर पूजा घर बनवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसके सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें naidunia.com के साथ

झूठ बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं इन राशि के जातक