ज्योतिष शास्त्र की तरह ही हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। इसमें घर से जुड़ी शुभ और अशुभ दिशाओं के बारे में बताया गया है।
घर में किचन काफी अहम हिस्सा होता है। किचन में वास्तु शास्त्र का नियमों का पालन करना काफी जरूरी होता है।
अगर किचन का दरवाजा वास्तु के अनुसार नहीं होता है, तो किचन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है इसलिए वास्तु के अनुसार ही दरवाजा लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन का दरवाजा पश्चिम या फिर उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है। इस दिशा का दरवाजा होने से घर में खुशियां आती है।
अगर पश्चिम या उत्तर दिशा का मुख नहीं है, तो आप किचन का दरवाजा दक्षिण पूर्व दिशा की ओर भी रख सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार के किचन में एक ही दरवाजा शुभ माना जाता है इसलिए इसके विपरीत भूलकर एक दूसरे के विपरीत दरवाजा नहीं होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में सूरज की रोशनी जरूरी होती है इसलिए किचन में खिड़की भी बनाएं।