इन जगहों को रखें साफ, यहां धन की देवी मां लक्ष्मी करती हैं वास


By Prakhar Pandey22, Jul 2023 11:54 AMnaidunia.com

धन की देवी

मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में जाना जाता है। यह अपने भक्तों से की धन से जुड़ी हर प्रकार की समस्याओं को दूर करती है।

यश और कीर्ति

ये ही नहीं, मां लक्ष्मी साधकों को यश और कीर्ति भी देती हैं जिसके चलते इनको पूजने से धन की प्राप्ति होती है और जीवन में वैभव प्राप्त होता है।

घोर दरिद्रता

ऐसा माना जाता है कि अगर देवी लक्ष्मी रुष्ट जाए, तो घोर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। इसलिए मां की पूजा करते समय विशेष ध्यान रखें।

मां लक्ष्मी का वास

वैसे तो मां लक्ष्मी धन की मानी जाती है साथ ही उनकी पूजा विधिवत करने से घर में धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देवी घर में कहां वास करती है।

साफ-सफाई

माता लक्ष्मी का वास हमेशा उन जगहों पर होता है जहां अच्छी साफ़-सफाई हो। साथ ही घर में अच्छी साज और सजावट हो रखी हो।

झाड़ू

झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जिन घरों में झाड़ू का प्रयोग किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास अवश्य होता है।

भगवान विष्णु, लक्ष्मी और शंख

जिन घरों में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शंख की नियमित रूप से पूजा की जाती है, वहां पर हमेशा धन की देवी का वास हो जाता है।

जूठे बर्तन

जिस घर की रसोई में जूठे बर्तन पड़े रहते हैं उस घर में कभी माता लक्ष्मी का वास नहीं हो सकता है। इसलिए जूठे बर्तन को जमा करके ना रखें।

घर की उत्तर दिशा

घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ़-सुथरा रखने की आवश्यकता है। क्योंकि, उस दिशा में सभी देवी-देवताओं का वास होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हर काम के लिए है खास दिन, जाने किस दिन करें कौन सा काम