गणेश जी का मुख किस दिशा में होना चाहिए?


By Arbaaj16, Apr 2024 12:11 PMnaidunia.com

भगवान गणेश

हिंदू धर्म में भगवान गणेश जी का विशेष महत्व होता है। भगवान गणेश की घर में मूर्ति रखने से कई विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

दिखा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान गणेश की मूर्ति हमेशा सही दिशा में रखनी चाहिए, ताकि परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे।

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें मुख

अगर आप घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति रख रहे है, तो दिशा का ध्यान रखें। उनकी मूर्ति का मुख उत्तर-पूर्व दिशा में सबसे उत्तम माना जाता है।

इस दिशा में न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी भगवान गणेश की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में मूर्ति रखने से भगवान नाराज हो सकते है।

सूंड की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश जी ऐसी मूर्ति घर लाएं जिसमें उनकी सूंड बाई ओर की ओर झुकी हुआ है। क्योंकि यह दिशा सफलता और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाती है।

कितनी मूर्ति रखें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में केवल 1 ही भगवान गणेश की मूर्ति रखनी चाहिए। 1 से ज्यादा मूर्ति रखने की मनाही है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

भगवान गणेश की मूर्ति का मुख उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुंडली के ये दोष भेज सकते हैं आपको जेल