आमतौर पर सभी लोग घर के बाहर नेम प्लेट लगाते है, ताकि लोगों को पता चल पाए कि यह घर किस व्यक्ति का है, लेकिन नेम प्लेट लगाते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए।
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में ही दिशाओं के बारे में बताया गया हैं किस दिशा में क्या रखना और लगाना चाहिए।
घर में आप किसी भी चीज को रखें या लगाने से पहले दिशाओं का महत्व जान लेना चाहिए। गलत दिशा में नेम प्लेट लगाने से वास्तु दोष होने की संभावना होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नेम प्लेट उत्तर और पूरब दिशा में लगानी चाहिए। इन दोनों ही दिशा में लगाना शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नेम प्लेट को मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि नेम प्लेट बाईं ओर हो।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नेम प्लेट के रंग का भी महत्व होता है। व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार नेम प्लेट का रंग रखना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इस दिशा में नेम प्लेट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ