वास्तु शास्त्र में घर में कंप्यूटर को रखने के कई नियम बताए गए है,जिसका पालन लोगों के करना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में कंप्यूटर लगाने की शुभ दिशा क्या होनी चाहिए-
वास्तु के अनुसार, घर में कंप्यूटर लगाने की सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पूर्व, उत्तर, या दक्षिण-पश्चिम दिशा होती है।
अगर जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो कंप्यूटर को उत्तर दिशा में रखना अच्छा माना जाता है और इससे सफलता भी मिलती है।
अगर कंप्यूटर पर ऑफिस का काम करते हैं तो इसे दक्षिण और पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। साथ ही, इससे काम में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है।
अगर कंप्यूटर को संगीत के लिए उपयोग करते हैं तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा की ओर लगाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता है।
जो लोग कंप्यूटर का प्रयोग धार्मिक या इससे संबंधित कामों के लिए करते हैं तो इसे दक्षिण दिशा की ओर लगाना बेहतर माना जाता है।
कंप्यूटर को कभी-भी बिस्तर के पास या शौचालय के पास नहीं रखना चाहिए। इससे तमाम प्रकार की परेशानियां बढ़ने लगती है।
घर में कंप्यूटर लगाने की शुभ यह दिशा होनी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM