घर के मुखिया को किस दिशा की ओर सोना चाहिए?


By Ayushi Singh06, Jan 2025 12:50 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसके अनुसार ही हर किसी को सोना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर के मुखिया को किस दिशा की ओर सोना चाहिए-

किस दिशा की ओर सोना चाहिए?

घर के मुखिया को दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर, उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर पैर करके सोना चाहिए।

आती है अच्छी नींद

घर के मुखिया को इस दिशा की ओर सोने से नींद अच्छी आती है। साथ ही, इससे तनाव भी कम होता है।

बढ़ती है मन की एकाग्रता

इस दिशा की ओर सोने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और डरावने सपने भी आने बंद हो जाते हैं। साथ ही, मानसिक शांति भी मिलती है।

किस दिशा में कमरा होना चाहिए?

घर के मुखिया का कमरा उत्तर दिशा में होना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और नींद भी अच्छी आती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

इस दिशा में मुखिया का बेडरूम होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

बनी रहती है खुशहाली

मुखिया का कमरा इस दिशा में होने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और विचारों में बदलाव भी देखने को मिलते हैं।

घर के मुखिया को पूर्व दिशा की ओर सोना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इन 4 संकेतों से पता चलता है कि शनि देव हैं नाराज