हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
वास्तु शास्त्र में घर में रखी चीजों की दिशा काफी महत्व रखती है। सही दिशा में किसी भी चीज को रखने से उसका लाभ भी मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मकान की दिशा पर निर्भर करती है कि घर में सोफा किस दिशा में होना चाहिए। आइए जानते है सोफे की दिशा के बारे में।
अगर आपका मकान पूर्व दिशा की ओर का है, तो घर में सोफा ईशान कोण में रखना लाभकारी होगा।
यदि आपका घर दक्षिण दिशा वाला है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण में रखना शुभ होगा। इस दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा।
अगर आपका मकान पश्चिम दिशा वाला है, तो लिविंग रूम में सोफे को पश्चिम दिशा में रखना बेहतर होगा।
अगर घर में लगाते समय आप सोफे को वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं रखते है, तो आपके जीवन में परेशानियां आ सकती है।