गोंद कतीरा किस बीमारी में काम आता है?


By Arbaaj25, Sep 2024 04:47 PMnaidunia.com

गोंद कतीरा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से कई बीमारी ठीक हो सकती है। आइए जानते हैं किन समस्याओं में गोंद कतीरा खाना चाहिए।

गोंद कतीरा में पोषक तत्व

इसमें कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। गोंद कतीरा में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, सोडियम और फॉलिक एसिड जैसे अन्य तत्व पाए जाते हैं।

कैसे करें सेवन?

केवल गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए। गोंद कतीरा का सेवन हमेशा दूध के साथ ही करना चाहिए। दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है।

कमजोरी होती है दूर

अगर आपके शरीर में कमजोरी या खून की कमी हो रही है, तो गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। गोंद कतीरा में फॉलिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो भी गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। गोंद कतीरा और दूध एक साथ लेने से प्रेशर कंट्रोल हो सकता है।

नींद की समस्या दूर

यदि किसी को रात में सोने में दिक्कत होती है, तो दूध में गोंद कतीरा डालकर पीना चाहिए। इसका सेवन करने से बेहतर नींद आ सकती है।

हड्डियां होती है मजबूत

गोंद कतीरा का सेवन शरीर की हड्डियों को भी मजबूत करता है। दरअसल, गोंद कतीरा और दूध में कैल्शियम पाया जाता है।

इन सभी समस्याओं में गोंद कतीरा फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट अमरूद के पत्ते खाने के फायदे