बथुआ का सेवन कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि बथुआ खाने से कौन सी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इस साग में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, फाइबर मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, सोडियम और फोलिक एसिड पाया जाता है।
यदि किसी की इम्यूनिटी कमजोर है तो, तो संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। लेकिन बथुआ का साग खाते से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है।
यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए बथुआ खाना चाहिए। इस साग को खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।
अगर आप मोटापे के शिकार हो रहे हैं, तो खानपान में बथुआ शामिल करना चाहिए। बथुआ में फाइबर पाया जाता है, जो मोटापे को कम करता है।
जिन लोगों का खून गंदा हो रहा हो उनको भी बथुआ का सेवन करना चाहिए। बथुआ खाने से शरीर का खून साफ होता है।
बालों के लिए भी बथुआ फायदेमंद होता है। दरअसल, बथुआ में विटामिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है।