पपीते का फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, उस फल के पत्ते भी गुणकारी होते है। पपीते के पत्ते कई समस्याओं को दूर करता है।
पपीते के पत्तों में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इसके पत्तों का सेवन कई बीमारियों को ठीक करता है। लेकिन इसका सेवन चबाकर नहीं बल्कि जूस बनाकर किया जाता है।
पपीते के 10 पत्तों को धोकर उन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें। अब छलनी की सहायता से इन पत्तियों को निचोड़ कर जूस निकालें।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे है, तो पपीते के पत्ते का जूस पीना चाहिए। यह जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
पपीते के पत्तों का जूस पीने डेंगू में होने वाली समस्याओं में आराम मिलता है। डेंगू में होने वाले बुखार, सिरदर्द, मिलती और थकान से राहत दिलाता हैं।
अगर आपको पाचन की समस्या है, तो पपीते के पत्ते का जूस पीना चाहिए। इसमें फाइबर, प्रोटीन और अमीनो एसिड खाने को पचाने में मदद करते है।
इन समस्याओं को पपीते के पत्ते का जूस ठीक करता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ