कौन से सपने अशुभ होते हैं?


By Amrendra Kumar Yadav08, Sep 2024 12:01 PMnaidunia.com

सोते समय आते हैं सपने

अक्सर लोगों को सोते समय सपने आते हैं। वहीं, कुछ लोगों को डरावने सपने भी आते हैं, जिस वजह से नींद टूटती है।

होते हैं शुभ-अशुभ

सपनों का ज्योतिष शास्त्र में कुछ न कुछ संकेत होता है। ऐसे में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे, जिनका दिखना अशुभ संकेत माना जाता है।

सपने में गंदा पानी देखना

सपने में गंदा पानी देखना अशुभ संकेत माना जाता है। इसको देखने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

समुद्र का दिखना

सपने में समुद्र का दिखना भी अशुभ संकेत लेकर आता है। ऐसे में अगर सपने में समुद्र दिखाई दे, तो वाणी पर संयम रखें, नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

कैंची चलाते देखना

सपने में कैंची देखना या इसे चलाते हुए देखना अशुभ संकेत की निशानी है। इस वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है।

खुद को पाताल लोक में देखना

वहीं, अगर सपने में खुद को पाताल लोक में पा रहे हैं, तो इस वजह से भी बहुत नुकसान हो सकते हैं। ऐसा होने पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सूर्यास्त देखना

सपने में सूर्यास्त देखना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

करें ये उपाय

अगर बार-बार ऐसे सपने आ रहे हैं तो शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें।

इन सपनों को देखना अशुभ संकेत लेकर आता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

घर में बेलपत्र लगाने से क्या होता है?