पेड़-पौधों के बिना किसी भी इंसान की जीवन की कल्पना नहीं की जाती सकती है। इसे सनातन धर्म में बेहद पूजनीय माना गया है।
वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक, कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिसे घर में लगाने से सुख-शांति आती है और घर में आर्थिक तंगी नहीं आती है।
आपको पता है कि 3 ऐसे पौधे हैं जिनका सूखना अशुभ माना जाता है। आईए ये पौधे कौन से हैं उनके बारे में जानते हैं।
घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। लेकिन कुछ घरों में ये पौधे सुख जाते हैं।
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का सूखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। इसके सूखने का मतलब घर में आर्थिक संकट आने वाली है।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति लाती है। तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है।
अचानक अगर तुलसी सूखने या मुरझाने लगे, तो आपके घर में धन का नुकसान होने वाला है। ऐसे में आपको सतर्कता बरतनी चाहिए।
शमी का पेड़ को घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन यह पेड़ अगर सूख जाए, तो धन की हानि हो सकती है।