कान छिदवाना धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में लड़को को दायां या बायां कौन-सा कान छिदावाना चाहिए। आइए जानते हैं, इस बारे में-
कान छिदवाना सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे छिदवाने से बच्चे के बुद्धि और सेहत पर सकारात्मक प्रभाव होता है।
मान्यातओं के अनुसार, लड़कों को दाहिना कान छिदवाना शुभ होता है। ऐसा करने से सकारात्मक शक्ति का संचार हो सकता है।
अगर आप राहु-केतु के प्रभाव से परेशान हैं, तो ऐसे में लड़कों को दाहिना कान छिदवाना शुभ फल दे सकता है।
कान के नीचले हिस्से पर एक प्वाइंट होता है, ऐसे में उस जगह कान छिदवाना लड़कों के दिमाग को एक्टिव बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
अगर आप कान में सोने या चांदी के आभूषण धारण करते हैं, तो इससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
कान छिदवाने के लिए 3,5 या 7 वर्ष की आयु शुभ मानी जाती है। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com