हिंदू धर्म में सोना पहनने का अपना महत्व है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। आइए जानते हैं कि सोने की अंगूठी किस उंगली में नहीं पहननी चाहिए-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने की अंगूठी पहनने से कई लाभ होते हैं। यह धातु सूर्य के साथ संबंध रखता है, जिसे ग्रहों का राजा कहा जाता है।
ज्योतिष के अनुसार, अंगूठे में सोने की अंगूठी पहन सकते हैं। इससे शक्ति और प्रभुत्व वाले गुण बढ़ सकते हैं।
तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह बृहस्पति के सकारात्मक प्रभावों को बढ़ा सकता है।
माना जाता है कि इस उंगली में पहनने से आपका ज्ञान, आध्यात्मिक विकास और नेतृत्व गुण में वृद्धि होती है।
मध्यमा उंगली पर सोने से अंगूठी पहनना उचित नहीं माना जाता है, क्योंकि सोना सूर्य की धातु माना जाता है। साथ ही, सूर्य देव की शनि के साथ शत्रुता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
सोने की अंगूठी मध्यमा उंगली में नहीं पहननी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM