लोग सुखी जीवन जीने के लिए या मेहनत के अनुसार फल प्राप्त करने के लिए कई उपाय करते हैं या कुछ चीजों को धारण करते हैं। जिससे उन्हें जीवन में जल्दी सफलता मिल सकें। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन- से उंगली में चांदी की रिंग पहनने से होगा कल्याण
चांदी की रिंग को अंगूठे में पहनना जा सकता है। महिलाओं को इसे बाएं हाथ में और पुरुषों को दाएं हाथ में धारण करना शुभ होता है।
बुध ग्रह छोटी उंगली से जुड़ा हुआ है, जिसे पिंकी फिंगर भी कहा जाता है। इस उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से करियर में सफलता मिलती है और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं।
चांदी की अंगूठी पहनने से सूर्य और शनि कुंडली में मजबूत होते हैं। साथ ही, इससे भागय भी मजबूत होता है और व्यापार से जुड़े काम बनते हैं।
चांदी की अंगूठी कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे इन राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है।
चांदी की अंगूठी पहनने से शुक्र और चंद्रमा दोनों ही शुभ परिणाम देते हैं। मन और मस्तिष्क शांत रहता है और क्रोध पर भी नियंत्रण रहता है।
चांदी की अंगूठी पहनने से धन और सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है और परिवार के लोग अपने व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
किसी कारण से हाथों में चांदी की अंगूठी नहीं पहन पा रहे हैं, तो चांदी की चेन भी पहनी जा सकती है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।
छोटी उंगली में चांदी की रिंग पहनने से कल्याण होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM