तुलसी के पौधे में कौन-सा फूल अर्पित करना चाहिए?


By Ayushi Singh21, Apr 2025 11:03 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे में कौन-सा फूल अर्पित करना चाहिए-

लाल रंग का फूल

तुलसी के पौधे में लाल रंग का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

चंपा का फूल

तुलसी के पौधे में चंपा अर्पित करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह फूल माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है।

गेंदे का फूल

तुलसी के पौधे में गेंदे का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

गुलाब का फूल

गुलाब का फूल माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है और इस फूल को तुलसी के पौधे में अर्पित करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलता है।

किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाएं?

गुरुवार और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी को ये फूल न चढ़ाएं

तुलसी के पौधे में कुछ फूल को अर्पित करने से बचना चाहिए,जिसमें धतूरा और बेलपत्र शामिल है। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है।

तुलसी के पौधे में ये फूल अर्पित करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इस मूलांक के लोगों का जीवन होता है कष्टकारी