सूर्य देव की पूजा करने के दौरान फूल अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक्ता बनी रहती है, लेकिन इन तीन फूलों को अर्पित करने से परहेज करें।
पूजा करते समय इन फूलों को अर्पित करने से सूर्य देव नाराज होते हैं, जिससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य देव की पूजा करने के दौरान गुंजे के फूल को अर्पित करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं।
भगवान शिव को धतूरे का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन इस फूल को सूर्य देव की पूजा के दौरान अर्पित करना वर्जित है।
हिंदू धर्म के अनुसार, अपराजिता का फूल देवी पूजन और विशेष अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे सूर्य देव की पूजा के दौरान अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता है।
सूर्य देव की पूजा करते समय ताजे फूल को अर्पित करें। साथ ही, पूजा श्रद्धा और पवित्र भाव से करना चाहिए।
ये फूल सूर्य देव को अर्पित करने से जीवन में नकारात्मक शक्तियां बढ़ सकती हैं। इसलिए, भूलकर ये फूल पूजा के दौरान ना चढ़ाएं।
भगवान सूर्य देव की पूजा करते समय इन फूलों को अर्पित कर सकते हैं। सूर्य देव को सूरजमुखी, लाल कमल, गेंदे और गुलाब का फूल चढ़ाना शुभ होता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com