लिवर को शरीर का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। किडनी, दिल और दिमाग की तरह ही इसका अहम रोल बॉडी के लिए होता है।
खराब लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर और तमाम परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। खैर, आज आपको लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां फायदेमंद होती हैं। इस तरह की सब्जियों का सेवन करने से लिवर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।
ऐसा हो सकता है कि चुकंदर का स्वाद आपको अच्छा न लगें। हालांकि, लिवर की हेल्थ के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।
लिवर से जुड़ी समस्याओं को खुद से बचाने के लिए आप ब्रोकली खा सकते हैं। रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से लिवर डैमेज का खतरा भी कम हो जाता है।
लहसुन की छोटी सी कली में सल्फर कंपाउंड होते हैं, जो लिवर एंजाइम को एक्टिव रखने का काम करते हैं। इस वजह से लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।
शायद आपको नहीं पता होगा कि फिश भी लिवर को फिट रखने में मदद करती है। इसके अलावा, ये लिवर की कुछ बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है।
हेल्दी लिवर के लिए आपको अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को भी शामिल कर लेना चाहिए। इनका सेवन करना लिवर के लिए काफी अच्छा माना जाता है।