किन चीजों से सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?


By Arbaaj22, Oct 2024 10:00 AMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल शरीर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो कि अनहेल्दी खानपान से बढ़ती है। गंदे खाने से दूरी बनना सेहत के लिए अच्छा होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल फूड्स

शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल का स्तर गलत चीजों को खाने से ही बढ़ता है। आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल किन चीजों से बढ़ता है?

सोडा न पिएं

कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सोडा नहीं पीना चाहिए। सोडा का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल शरीर में तेजी से बढ़ने लगता है।

घी-मक्खन न खाएं

यदि आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो घी-मक्खन का भी सेवन कम ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में घी और मक्खन खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

तली हुई चीजें

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भूलकर भी तली हुई चीजों का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। तली हुई चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

रेड मीट न खाएं

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से क्या होता है?

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके बढ़ने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सौंफ चबाने से कम होता है मोटापा, जानें कैसे