पितृ पक्ष में कौन-कौन से भोजन ग्रहण करने चाहिए?


By Sahil19, Sep 2024 04:07 PMnaidunia.com

पितृ पक्ष में ये भोजन खाएं

हिंदू धर्म में श्राद्ध के दौरान मांसाहारी भोजन खाने की मनाही होती है। पितृ पक्ष के दौरान घर में केवल शाकाहारी भोजन ही बनता है।

सात्विक भोजन

पितृ पक्ष के दौरान सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। सब्जी या किसी भी चीज में लहसुन और प्याज को डालने से बचना चाहिए।

खिचड़ी खाएं

श्राद्ध के दौरान खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, इससे पितरों को अर्पित करने वाला भोजन माना जाता है।

फल खाएं

पितृ पक्ष में ताजे फल का सेवन आप कर सकते हैं। खासतौर पर केले, सेब और अन्य मौसमी फलों को खाना चाहिए।

गुड़ का सेवन करें

पितृ पक्ष में गुड़ का सेवन और दान करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि गुड़ का दान करने से पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है।

दूध और दही

पितृ पक्ष में दूध और दही का सेवन करना सेहतमंद और शुभ दोनों माना जाता है। दरअसल, दूध-दही को शुद्ध खाद्य पदार्थ में शामिल किया जाता है।

सब्जियां खाएं

पितृ पक्ष के दौरान सब्जियों का सेवन भी आप कर सकते हैं। इससे सेहत भी दुरुस्त रहेगी और सब्जियों को सात्विक भोजन में भी शामिल किया जाता है।

दाल और रोटी खाएं

पितृ पक्ष में नॉनवेज खाने वालों को भी दाल-रोटी खानी चाहिए। बस एक बात का ध्यान रखें कि दाल में लहसुन या प्याज का इस्तेमाल न करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रसोई में खाना बनाते समय चखते हैं, तो क्या होता है?