कौन-से गणेश मंत्र से जीवन में मिल सकती है सफलता


By Ayushi Singh07, Sep 2024 03:06 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। ऐसे में भगवान गणेश को बुधवार का दिन समर्पित है। इस दिन पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि कौन-से गणेश मंत्र से जीवन में मिल सकती है सफलता-

दूर होती है बाधा

इस मंत्र 'वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरुमे देवा, सर्वकार्येषु सर्वदा' के जाप करने से काम में आ रही सारी बाधा दूर होती है और काम में सफलता भी मिलती है।

इच्छाएं होती है पूरी

इस मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' के जाप करने से जीवन की सारी इच्छाएं पूरी होती है और सफलता के नए मार्ग भी मिलते हैं।

आते हैं सकारात्मक विचार

इस मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' के जाप से मन में सकारात्मक विचार आते हैं, जिससे जीवन में सफलता हासिल करने में मदद मिलती है।

करियर की बाधा होती है दूर

इस मंत्र 'ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा' के जाप से करियर में आ रही सारी बाधा दूर होती है और सच्चे मन से जाप करने से सारी मनोकामना पूरी होती है।

रोजाना करें जाप

इन मंत्रों का जाप नियमित रूप से करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है। इससे मन भी शांत होता है।

करें पूजा

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए रोजाना या बुधवार के दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर गणेश जी सारी परेशानियों को हर लेते हैं और जीवन में सफलता भी प्राप्त होती है।

इन गणेश मंत्र से जीवन में सफलता मिल सकती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

जल्द होगा सूर्य का दो ग्रहों से मिलन, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत