हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता हैं। वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर के कुछ खास नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
अगर आपके घर में मंदिर है, तो इस बारे में जरूर जानना चाहिए कि घर के मंदिर में किसी-किस देवता की मूर्ति को रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कुछ देवताओं की तस्वीरों को रखना बेहद ही शुभ और लाभकारी माना जाता हैं।
हिंदू धर्म में भगवान गणेश का विशेष महत्व है। घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति रखना शुभ होता है।
हनुमान जी को संकट मोचन के नाम से जाना जाता हैं। भगवान हनुमान के मूर्ति घर के मंदिर में रखने से परेशानियां दूर रहती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में शिव जी की मूर्ति जरूर रखें। घर के मंदिर के भगवान शिव की मूर्ति रखने से परिवार पर असीम कृपा बनी रहती है।
भगवान विष्णु की मूर्ति को भी घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति को रखने से धन में बरकत होती है।