उत्तर दिशा में किन भगवान की मूर्तियों को रखनी चाहिए?


By Ram Janam Chauhan06, Jan 2025 04:12 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा को धन,समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इस दिशा में इन भगवान की मूर्तियों को रखना शुभ हो सकता है।

उत्तर दिशा में मूर्ति क्यों रखें

उत्तर दिशा में मूर्ति रखने से घर में धन की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।

कुबेर देवता की मूर्ति रखें

कुबेर देवता को धन का देवता माना गया है। इसलिए, इनकी मूर्ति को उत्तर दिशा में रखने से घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की मूर्ति रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, देवी लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना गया है। इसलिए, लक्ष्मी देवी की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

विष्णु देवता की मूर्ति रखें

जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भगवान विष्णु की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना शुभ हो सकता है।

इन मूर्तियों को न रखें

मान्यताओं के अनुसार, हमेशा ध्यान रखें की मूर्ति,टूटी या खंडित ना हो। साथ ही, अशुद्ध या गंदगी मूर्ति पर ना लगी हो।

इस तरह से रखें मूर्ति

पूजा स्थल को साफ और व्यवस्थित रखें, मूर्ति के पास धूप और दीपक जलाएं। साथ ही, पूजा करने के बाद मंत्रों का जाप करना शुभ हो सकता है।

मनोकामना होती है पूरी

उत्तर दिशा में भगवान की मूर्तियों को रखकर सच्चे मन से पूजा-पाठ करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें, खराब जाएगा पूरा दिन