हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर किस भगवान की पूजा होती है-
करवा चौथ के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा की भी पूजा की जाती है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति भी बनी रहती है।
इस दिन व्रत करने से अपार सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इससे जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और रात के समय में चांद को देखकर ही अपना व्रत खोलती है।
इस दिन करवा (एक मिट्टी के बर्तन) की पूजा की जाती है, जो इस व्रत का मुख्य प्रतीक है। इसके बिना पूजा को अधूरा माना जाता है।
करवा चौथ पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM