हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का विशेष महत्व होता है और इस पेड़ की पूजा करने से जीवन में विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि पीपल पेड़ में किस देवता का वास होता है-
ऐसी मानयता है कि पीपल पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है, यानी भगवान विषणु, भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा का वास होता है।
माना जाता है कि पीपल की जड़ में विषणु जी, तने में शिव जी और शाखाओं में ब्रह्मा जी का वास होता है।
कहा जाता है कि पीपल पेड़ की नियमित रूप से पूजा करने पर देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और पूजा करना शुभ माना जाता है।
पीपल पेड़ की रोजाना पूजा करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है और इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से न केवल पुण्य प्राप्त होता है बल्कि पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
पितरों की कृपा पाने के लिए रोजाना पीपल पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए और इस पौधे की पूजा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
पीपल पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश देवता का वास होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM