हिंदू धर्म में कई फूल को देवी-देवताओं को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और वह प्रसन्न भी होते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद अपराजिता का फूल किस भगवान को चढ़ाना चाहिए-
सफेद अपराजिता का फूल भगवान विष्णु और भगवान शिव को चढ़ाना शुभ माना जाता है। इस फूल को चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
पूजा-पाठ में इस फूल का प्रयोग करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और इससे खुशियों का आगमन होता है।
अगर शनिदेव आपसे नाराज चल रहे हैं, तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सफेद अपराजिता के फूल का प्रयोग कर सकते हैं।
सफेद अपराजिता के फूल को घर में लगाना शुभ माना जाता है और इसे धन लक्ष्मी को आकर्षित करने वाला फूल भी कहा जाता है।
घर में इस फूल को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
ऐसा माना जाता है कि सफेद अपराजिता का फूल लगाने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और आपसी प्रेम भी बना रहता है।
सफेद अपराजिता का फूल भगवान विष्णु और भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM