अक्सर लोग अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करते हैं, लेकिन उन्हें कई उपायों करने के बाद भी समस्याओं से निजात मिल सकता है। आइए जानते हैं कि कर्ज उतारने के लिए कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए-
अगर आपके ऊपर कर्ज ज्यादा है,तो उसे चुकाने के लिए शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद अपनी नाप का एक धागे को एक नारियल पर लपेट दें। इसे किसी बहते हुए जल में प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से जल्द कर्ज खत्म होता है।
अगर जीवन में कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, तो गणेश जी के सामने सिंदूरी प्रतिमा स्थापित करें उनके सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं उन्हें मोदक और सिंदूर अर्पित करें इसके बाद कम से कम 108 बार 'ऊँ गं' का जाप करें ये प्रयोग हर बुधवार को करें।
कर्ज से मुक्ति के लिए घर पर प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। साथ ही 'ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जाप भी करें और घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।
कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें। एक मिट्टी के घड़े में शुद्ध जल भर कर किसी गरीब को दान करें।
मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए 21 मंगलवार तक हनुमान मंदिर में पूजा करने से कर्ज का बोझ जल्द दूर हो जाता है।
कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो शिवलिंग की पूजा-अर्चना करें और 108 बार 'ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:' मंत्र का जप करते हुए मसूर की दाल अर्पित करें। इससे कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
इन देवता की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM