जीवन की किस परेशानी में कौन से भगवान की करें पूजा? जानें


By Sahil11, Sep 2023 05:23 PMnaidunia.com

देवी-देवता

हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं के स्वरूप का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि मनोकामना के हिसाब से ही अलग-अलग भगवान की पूजा की जाती है।

मनोकामना के अनुसार पूजा

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। मनोकामना को ध्यान में रखते हुए भगवान की पूजा करने से शुभ फल मिलता है।

धन की परेशानी

आर्थिक मामलों से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा करने से आपकी समस्या जल्द दूर हो जाती है।

शादीशुदा जीवन में परेशानी

अगर आपके शादीशुदा जीवन में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो इसके लिए आपको शिव-पार्वती, सीता-राम, राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।

संकट के लिए

अगर आपको किसी बात का डर सता रहा है या फिर कोई संकट परेशान कर रहा है। ऐसे में आपको भगवान हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

संकट के लिए

अगर आपको किसी बात का डर सता रहा है या फिर कोई संकट परेशान कर रहा है। ऐसे में आपको भगवान हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

पढ़ाई से संबंधित परेशानी

अगर शिक्षा से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो मां सरस्वती की पूजा करें। ज्ञान की देवी के आशीर्वाद से आपका मन पढ़ाई में भी लगेगा।

कष्टों से छुटकारा

शनिदेव की पूजा करने को लेकर कहा जाता है कि उनके प्रसन्न होने पर व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है। इसके साथ ही, जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा भी मिलता है।

बाधाओं को दूर करने के लिए

सभी बाधाओं को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। बुधवार का दिन भगवान गणेश को ही समर्पित होता है। इस दिन पूजा करने से ज्यादा शुभ फल मिलता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा करते समय हाथ जलना शुभ या अशुभ? जानें