कबूतरों को दाना खिलाने से कौन-सी देवी प्रसन्न होती हैं?


By Ram Janam Chauhan25, Nov 2024 09:00 AMnaidunia.com

कबूतरों को दाना खिलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कबूतरों को दाना खिलाने से कौन-सी देवी प्रसन्न होती हैं-

क्यों खिलाते हैं दाना

पौराणिक मान्यता है कि पशु-पक्षियों को दाना खिलाने से पुण्य मिलता है, लेकिन ऐसा करने से आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है।

देवी लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

मान्यता है कि कबूतरों को दाना खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसकी वजह से आपको व्यापार में लाभ और धन संबंधी परशानियों से मुक्ति मिलती है।

शांति का प्रतीक

कबूतरों को शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, अगर कबूतरों को दाना खिलाते हैं, तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा

धार्मिक ग्रंथों में भी पक्षियों को खाना खिलाने का महत्व बताया गया है। इसलिए, कबूतरों को खाना खिलाने से आर्थिक परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलता है।

बुध दोष दूर होता है

जिन लोगों पर बुध दोष होता है, उन्हें कबूतरों को दाना जरूर खिलाना चाहिए। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और सकारत्मक ऊर्जा भी मिलती है।

इस दिन खिलाएं दाना?

अगर आप देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद लेना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन कबूतरों को दाना खिलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

खिलाएं ये दाना?

कबूतरों को बाजरा, ज्वार या चावल का दाना खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।

कबूतरों को रोजाना दाना खिलाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बुध के अस्त होने से इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन