होली को रंगो का त्योहार माना जाता है। इस वर्ष होली 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, इससे पहले 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन पर पूजन करने के लिए फल, फूल, रोली, गुड़, कलावा, पीली सरसों, गाय का गोबर से बने कंडे आदि से पूजा करने का महत्व ज्यादा होता है।
रंगो का त्योहार होली के शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। साथ ही इस दिन अलग अलग देवी देवताओं की पूजा भी की जाती है।
आज हम आपको उन देवी देवताओं के बारे में बताएंगे जिनकी पूजा होली के पावन अवसर पर की जाती है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है।
होली के अवसर पर देवों के देव महादेव की पूजा करने का विधान है। इसकी धार्मिक मान्यता है कि चिता की राख से काशी में होली भी खेलते हैं जिसे मसाने की होली कहा जाता है।
होली के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा की पूजा भी विधि अनुसार की जाती है। इससे जीवन में प्रेम का आगमन होता है और रिश्ते मजबूत होते हैं।
होली के दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है जिसकी उनकी उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।